1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. झमाझम बारिश या उमस वाली गर्मी! दिल्ली-NCR में 'संडे' को कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का अपडेट

झमाझम बारिश या उमस वाली गर्मी! दिल्ली-NCR में 'संडे' को कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों और जिलों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संडे यानी 17 अगस्त को लेकर पूर्वानुमान जताया है।

 बारिश में भीगता लड़का- India TV Hindi
Image Source : PTI बारिश में भीगता लड़का

देश के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में 15 अगस्त को जमकर बारिश हुई। देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक होती रही। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर धूप भी निकल रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया है। 

जानिए शनिवार और रविवार के मौसम का हाल

आईएमडी ने कहा कि शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद के क्षेत्रों में संडे को बारिश की संभावना है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा। तापमान 29-32 डिग्री के बीच रहेगा।

जलजमाव की हो सकती है समस्या

जलभराव और यातायात बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। इस कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। (भाषा के इनपुट के साथ)