1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, देर रात कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत-VIDEO

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, देर रात कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत-VIDEO

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार शराब के नशे में था। तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार नीचे गिर गया। उसके कई गंभीर चोटें आईं और जान भी चली गई।

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर

दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार जेप्टो के डिलीवरी बॉय वाले की मौत हो गई। ये घटना पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके की है।

मौके से मिली दो गाड़ियां

तिलक नगर थाने में पुलिस को ये जानकारी शनिवार सुबह 3:26 पर मिली। तिलक नगर में एक्सीडेंट और घायलों के बारे में एक PCR कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास, नजफगढ़ रोड पर दो गाड़ियां पड़ी हुई हैं।

दिल्ली के रघुबीर नगर का रहने वाला था मृतक

पुलिस ने कहा कि घटना की जगह का दौरा किया गया, घायल हेम शंकर को पहले ही DDU हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह रघुबीर नगर, दिल्ली का रहने वाला था। उसकी उम्र 25 साल थी। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जेप्टो वर्कर सवार था। 

नशे की हालत में था कार चालक

पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार वर्ना कार ने ई-स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक नशे की हालत में था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इस कारण कार का बैलेंस बिगड़ा और आगे जा रही स्कूटी में कार ने टक्कर मार दी।