A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रोहिणी में गिरा 3 मंजिला मकान, मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

रोहिणी में गिरा 3 मंजिला मकान, मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक तीन मंजिला मकान के ढहने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं।

house collapses in Rohini 4 to 5 people feared trapped under debris- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रोहिणी में गिरा 3 मंजिला मकान

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में एक मकान के ढहने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और आनन-फानन में फायर टेंडर्स को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर फायर विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद पीसीआर ने इस घटना की सूचना एनडीआरएफ कंट्रोल रूम को दी और मौके पर जेसीबी को भी भेजा गया। बता दें कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

क्या बोले अधिकारी?

घटना स्थल पर मौजूद दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी आरके सिन्हा ने बताया, "शाम करीब 4:15 बजे हमें सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 7 में एक मकान ढह गया है। सभी सरकारी एजेंसियां ​​समय पर यहां पहुंच चुकी हैं। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और मकान के मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में मकान के ढहने की ऐसी घटना देखने को मिली है। दरअसल पिछले साल अगस्त के महीने में भी इस तरह की घटना देखने को मिली थी, जब दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक इमारत ढही थी।

मॉडल टाउन में बीते दिनों ढही थी इमारत

जानकारी के मुताबिक, उस वक्त जो मकान ढही थी वह एक पुराना बैंक्वेट हॉल था, जो जर्जर हालत में था। जिस वक्त मकान ढही, उस वक्त मकान में तीन मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद तीनों मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि इस घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थें, जबकि एक शख्स को ज्यादा चोट लगी थी।