देश की राजधानी नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में दो दिवसीय आनंदम फेस्ट का आयोजन किया गया। इस आनंदम फेस्ट में योग, स्पिरिचुअलिटी, कल्चर प्रोग्राम और मैराथन जैसे इवेंट हो रहे हैं। आनंदम फेस्ट के दूसरे दिन मैराथन का आयोजन किया गया। 4 किलोमीटर लंबी इस मैराथन को इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने फ्लैग ऑफ किया।
"खुद फिट रहेंगे, तभी इंडिया फिट बनेगा"
इस मौके पर इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने कहा कि इंडिया को फिट बनाना है, तो खुद को फिट रखना पड़ेगा। खुद को फिट रखने के लिए योग, व्यायाम करना बेहद जरूरी है। इस आनंदम फेस्ट को देखकर वाकई में आनंद आ गया। ऐसा लगा जैसे अपने परिवार के बीच हैं। छोटे-छोटे बच्चों ने जिस तरह से योग का प्रदर्शन किया वो अद्भुत है।
इस आयोजन की खास बात ये थी कि यह मैराथन इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में हुई। अपने क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे इंडिया टीवी के चेयरमैन ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी मैराथन लोगों को आपस में जुड़ने का मौका देती है। लोगों को स्वस्थ और तरोताजा भी रखती हैं।
Image Source : Reporter Inputआनंदम फेस्ट में इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा
हर साल होगी मैराथन: शिखा रॉय
इस मौके पर ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिखा रॉय ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से सूचना पाकर यहां हिस्सा लेने आए लोग एक विकसित भारत और स्वस्थ नागरिक के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में इस तरह की मैराथन का आयोजन हर वर्ष एक नियमित कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी के सुझावों के आधार पर इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।