A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. "मुझसे गलती हो गई", कोर्ट में बोला IRS अफसर की बेटी का हत्यारा; 12 घंटे में दो राज्यों में किए 2 रेप

"मुझसे गलती हो गई", कोर्ट में बोला IRS अफसर की बेटी का हत्यारा; 12 घंटे में दो राज्यों में किए 2 रेप

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप मामले के आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां उसके तेवर बदल गए। उसने कोर्ट में कहा कि मुझसे अपराध हो गया, गलती हो गई।

हत्यारा राहुल मीणा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हत्यारा राहुल मीणा

नई दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या और रेप के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है, जिसने महज 12 घंटों के भीतर दो राज्यों में दो खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया।

अलवर से दिल्ली तक अपराध

राहुल मीणा के आतंक की शुरुआत राजस्थान के अलवर से हुई। दरिंदे राहुल ने मंगलवार रात अलवर में अपने ही एक दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया। वह दोस्त के साथ एक शादी में गया था, लेकिन वहां से चुपचाप लौटकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया और महिला को जान से मारने की धमकी दी।

वहां से फरार होकर आरोपी बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे वह कैलाश हिल्स स्थित अपने पूर्व मालिक (IRS अधिकारी) के घर पहुंचा। उसे घर के रास्तों और परिवार की दिनचर्या का पूरा पता था।

हत्या और दरिंदगी की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, राहुल सुबह 6:49 बजे स्पेयर चाबी से घर में घुसा। उसने सीधे छत पर बने स्टडी रूम में जाकर युवती पर हमला किया। पीड़िता IIT ग्रेजुएट थी और सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने मोबाइल चार्जिंग केबल से युवती का गला घोंटा और फिर पास में पड़े लैंप से वार कर उसे बेहोश कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेहोशी की हालत में युवती के साथ रेप किया।

वारदात के बाद उसने पीड़िता के खून से लथपथ शव को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, ताकि उसके फिंगरप्रिंट से बायोमेट्रिक लॉकर खोला जा सके। लॉकर न खुलने पर उसने पेचकस से उसे तोड़ा और नकदी व जेवर लेकर 7:20 बजे फरार हो गया।

कोर्ट में "गलती" का नाटक

गिरफ्तारी के बाद जब राहुल मीणा को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो उसके तेवर बदल गए। पूछताछ में पछतावा न दिखाने वाले राहुल ने कोर्ट में कहा, "मुझसे अपराध हो गया... गलती हो गई।" अदालत ने दिल्ली पुलिस को उसकी 4 दिन की कस्टडी सौंपी है। पुलिस अब उसे अलवर और दिल्ली के क्राइम सीन पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन करेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाले तथ्य

AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान मिले हैं। हाथों, पैरों और बाहों पर चोट के कई निशान हैं। नाक की हड्डी टूटी हुई पाई गई। गर्दन की मांसपेशियों में गंभीर क्षति, जो गला घोंटने की पुष्टि करती है।

ये भी पढ़ें-

IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दरिंदे पर 5 लाख का कर्ज था, पैसे के लिए पुराने मालिक के पास आया था

VIDEO: कैसे पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा