1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 23 जुलाई तक दिल्ली की इन सड़कों पर न करें सफर, कई जगहों पर किया गया रूट डायवर्ट, जानिए पूरी गाइडलाइन

23 जुलाई तक दिल्ली की इन सड़कों पर न करें सफर, कई जगहों पर किया गया रूट डायवर्ट, जानिए पूरी गाइडलाइन

दिल्ली की कई सड़कों और फ्लाइ ओवर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि इन सड़कों पर यात्रा करने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर दूसरे मार्ग से जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांवड़ियों की यात्रा को लेकर कई जगहों पर रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि कांवड़ियों की सुचारू आवाजाही और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई तक कालिंदी कुंज और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 

आगरा-कैनाल रोड का आधा मार्ग रहेगा बंद

इसमें कहा गया है कि आगामी दिनों में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के नोएडा, कालिंदी कुंज और आगरा कैनाल रोड होते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की ओर जाने की संभावना है। आगरा कैनाल रोड (कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर) का आधा मार्ग बंद रहेगा और कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का आधा मार्ग भी नियमित यातायात के लिए बंद रहेगा। 

इन मार्गों का प्रयोग करने की सलाह

यातायात पुलिस के अनुसार, यात्रा के दौरान इन हिस्सों पर भारी भीड़भाड़ रहने का अनुमान है। देरी से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नोएडा से दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुंज के बजाय डीएनडी फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का इस्तेमाल करें तथा आश्रम और डीएनडी के लिए बदरपुर होते हुए मथुरा रोड का उपयोग करें। 

इन वाहनों को दी गई है खास अनुमति

गाइडलाइन में कहा गया कि एम्बुलेंस, अग्निशमन दल और पुलिस की गाड़ियों को प्रतिबंधित हिस्सों पर जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें सलाह दी गई है कि वे अत्यावश्यक ड्यूटी के अलावा अन्य स्थानों पर जाने से बचें। (भाषा के इनपुट के साथ)