A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Karol Bagh Seat Election Results: करोल बाग सीट से AAP की जीत, विशेष रवि जीते

Karol Bagh Seat Election Results: करोल बाग सीट से AAP की जीत, विशेष रवि जीते

Karol Bagh Seat Results: राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना आज की जा रही है। दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट से आप की जीत हुई है।

करोल बाग सीट रिजल्ट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV करोल बाग सीट रिजल्ट।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के आज नतीजे सामने आ रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। ऐसे में करोल बाग सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। यहां से आम आदमी पार्टी ने विशेष रवि को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की है तो, वहीं कांग्रेस ने राहुल कुमार को टिकट दिया था और भारतीय जनता पार्टी ने करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम को मैदान में उतारा था। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

करोल बाग सीट का इतिहास

राजधानी दिल्ली की करोल बाग विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट मानी जाती है। यह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। करोलबाग की जनसंख्या लगभग 505,242 है। यहां पर आवासीय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हर काम होते हैं। करोल बाग में मौजूद गफ्फार मार्केट और अजमल खान रोड खरीदारी के लिए जाने जाते हैं। करोल बाग दिल्ली के बीचो-बीच में मौजूद है। ऐसे में यहां पूरी दिल्ली के लोग खरीदारी के लिए आते हैं। साल 2020 में करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। हालांकि इस बार इस सीट पर कौन जीतेगा, ये आज पता चल जाएगा।

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा जमा लिया था। करोल बाग सीट पर AAP के विशेष रवि ने जीत हासिल की थी और बीजेपी के योगेन्द्र चंदोलिया दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस के मदन खोरवाल 9144 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं विशेष रवि को 67429 वोट, जबकि भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया को 34549 वोट हासिल हुए।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की करोल बाग सीट पर AAP के विशेष रवि ने जीत हासिल की थी और बीजेपी के योगेन्द्र चंदोलिया दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस के गौरव कुमार 3365 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं विशेष रवि को 67494 वोट, जबकि भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया को 35734 वोट हासिल हुए।