A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Laxmi Nagar Seat Election Result: लक्ष्मी नगर सीट से फिर जीते BJP के अभय वर्मा, बीबी त्यागी की हुई करारी हार

Laxmi Nagar Seat Election Result: लक्ष्मी नगर सीट से फिर जीते BJP के अभय वर्मा, बीबी त्यागी की हुई करारी हार

Laxmi Nagar Seat Result: दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। यहां से अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बीबी त्यागी को हराया है।

दूसरी बार चुनाव जीते अभय वर्मा- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO दूसरी बार चुनाव जीते अभय वर्मा

Laxmi Nagar Seat Election Result: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल तक चुनाव हार गए हैं। लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभय वर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बीबी त्यागी को हराया है। अभय वर्मा को 65858 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बीबी त्यागी को 54316 वोट मिले हैं। इस तरह अभय वर्मा ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने बीबी त्यागी को 11542 वोटों से हराया है।

लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट का इतिहास

दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से अभी मौजूदा विधायक बीजेपी से अभय वर्मा हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। ये सीट कभी कांग्रेस का गढ़ रहा करती थी। यहां से दिवंगत डॉक्टर एके वालिया कांग्रेस से चुनाव लड़ते थे। वह दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे थे।

पिछली बार यहां से जीती थी बीजेपी

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अभय वर्मा ने जीत दर्ज की थी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से नितिन त्यागी ने यहां ये जीत दर्ज की थी। नितिन त्यागी ने बीजेपी के उम्मीदवार बीबी त्यागी को हराया था।

2013 में AAP से जीते थे विनोद कुमार बिन्नी

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार बिन्नी ने चुनाव जीता था। बिन्नी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉक्टर एके वालिया को चुनाव में हराया था। 2013 में दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी  के चुनावी परिणामों ने सभी चौंका दिया था।