1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली वालों की बल्ले बल्ले, आज विधानसभा में उपराज्यपाल ने दे दी बड़ी खुशखबरी, जानें क्या?

VIDEO: दिल्ली वालों की बल्ले बल्ले, आज विधानसभा में उपराज्यपाल ने दे दी बड़ी खुशखबरी, जानें क्या?

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सीएजी की रिपोर्ट पेश की गई। इससे पहले अपने अभिभाषण के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कई बड़े ऐलान किए। जानिए क्या क्या वादे किए?

दिल्ली के उपराज्यपाल का बड़ा ऐलान- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली के उपराज्यपाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र की शुरुआत आप विधायकों के हंगामे से हुई जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 22 आम आदमी पार्टी के विधायकों को सस्पेंड कर दिया। सदन में आज दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले की सीएजी रिपोर्ट पेश की गई। सीएम रेखा गुप्ता ने सदन के पटल पर सीएजी की रिपोर्ट रखी। इस रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को 2002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। सदन में सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले उप राज्यपाल का अभिभाषण हुआ जिसमें एलजी वीके सक्सेना ने विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए।

सीएजी ने क्या क्या ऐलान किए

  1. पहली कैबिनेट बैठक में मेरी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज लोगों को मुहैया कराया जाएगा।
     
  2. हमने सभी विभागों के प्रमुखों को 100 दिन की योजना बनाने और विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया है।
     
  3. मेरी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाएगी।
     
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका सम्मान' मेरी सरकार का मार्गदर्शक कारक होगा।
     
  5. मेरी सरकार लोगों की बढ़ती जरूरतों और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। 
     
  6. यमुना की सफाई के लिए विशेष योजना बनेगी।
     
  7. दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ मेट्रो शहर बनाएंगे।
     
  8. दिल्ली की हर गरीब महिला को 2500 रुपये दिए जाएंगे।
     
  9. दिल्ली में आयुष्मान योजना होगी लागू।
     
  10. गरीबों को 500 रुपये में गैसे सिलेंडर उपलब्ध होगा।
     
  11. वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन राशि बढ़ाकर 2500 रुपये की जाएगी।
     
  12. कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं होंगी।
     
  13. झुग्गी बस्तियों में बनेंगे अटल कैंटीन।
     
  14. दिल्ली की 100 दिनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
     
  15. राजस्व बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
     
  16. यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण के लिए लघु मध्यम और दीर्घकालिक योजना लागू करेगी।
     
  17. दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर और स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम लाने का प्रयास किया जाएगा। 

उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान लगे मोदी मोदी के नारे
इसके साथ ही एलजी ने कहा कि मेरी सरकार इन 10 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सशक्तीकरण, गरीबों का कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अच्छा शिक्षा मॉडल, विश्व स्तरीय सड़कें, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली, स्वच्छ यमुना, स्वच्छ जल और अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण। उपराज्यपाल ने अभिभाषण में भाजपा सरकार की भावी योजना का उल्लेख किया साथ ही आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार की नाकामियों की भी चर्चा की। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायक 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते दिखे।