A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 अधिकारियों का हुआ तबादला, किन्हें कौन-सी जिम्मेदारी मिली?

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 अधिकारियों का हुआ तबादला, किन्हें कौन-सी जिम्मेदारी मिली?

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों समेत 39 अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में सचिव स्तर के आईएएस (IAS) अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। 

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां

इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं-

  1. पांडुरंग पोल (2004 बैच): शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  2. विजय कुमार बिधूड़ी (2005 बैच): अभी तक नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, अब शहरी विकास सचिव का पद संभालेंगे।
  3. प्रशांत गोयल (आईएएस 1993): वित्त आयुक्त थे, को अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और दिल्ली वित्त निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  4. संदीप कुमार (आईएएस 1997): प्रमुख सचिव (सतर्कता) थे, अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे।
  5. नीरज सेमल (आईएएस 2003): सचिव (राजस्व)-सह-मंडलायुक्त थे, अब सचिव (ऊर्जा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अधिकारियों के कैडर और पद

इस फेरबदल में 22 एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) के आईएएस अधिकारी और 17 दानिक्स कैडर (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, एवं दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा) के अधिकारी शामिल हैं।

कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों के सचिव के पदों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। वहीं, स्थानांतरित किए गए अधिकांश दानिक्स अधिकारियों को जिलों में अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जैसे पदों पर नियुक्त किया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

नेपाल में जारी हिंसा पर आया PM नरेंद्र मोदी का पहला बयान, नेपाली लोगों से की बड़ी अपील

Nepal Protest: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, अब सेना के हाथों में सत्ता की कमान