A
Hindi News दिल्ली दिल्ली में मानसून मेहरबान, शाम होते ही हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली में मानसून मेहरबान, शाम होते ही हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली में मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। रुक रुककर हो रही बारिश की वजह से जगह जगह जलजमाव हो गया है। शनिवार की सुबह से गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे, शाम होते ही मूसलाधार बारिश हुई।

दिल्ली में मूसलाधार बारिश - India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO दिल्ली में मूसलाधार बारिश

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार, 12 जुलाई को जहां सुबह से उमस रही और दिनभर बादलों का आना जाना लगा रहा, तो वहीं, शाम होते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया है, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 13 जुलाई तक तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 17 जुलाई तक हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश या तेज बौछारों की संभावना जताई गई है।

शनिवार की शाम होते ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, आरके पुरम का दृश्य

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई ताज़ा बारिश के दौरान पंडित पंत मार्ग क्षेत्र का दृश्य आया सामने

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि दिल्ली के आस-पास मानसून का ट्रफ बना हुआ है और यह इस वीकेंड तक बना रहेगा जिसके कारण हल्की से तेज बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इसके बाद अगले सप्ताह यह ट्रफ दुबारा उत्तर की तरफ बनेगा, जिसकी वजह से अगले सप्ताह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने जानकारी दी है कि रविवार, 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी और 17 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है, ऐसा 17 जुलाई तक रहेगा इसके बाद बारिश में धीरे धीरे कमी आने लगेगी। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है इसके बावजूद, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।