A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Moti Nagar Seat Election Result: मोती नगर सीट से बीजेपी के हरीश खुराना जीते, AAP की हार

Moti Nagar Seat Election Result: मोती नगर सीट से बीजेपी के हरीश खुराना जीते, AAP की हार

Moti Nagar Seat Result: दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। यहां से 'आप' नेता शिव चरण गोयल हार गए हैं और भाजपा के हरीश खुराना ने जीत दर्ज की है।

मोती नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
मोती नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Moti Nagar Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी(AAP), बीजेपी और कांग्रेस में रहा। ऐसे में दिल्ली खास सीटों में शुमार मोती नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं और भाजपा ने जीत दर्ज की है।

किस पार्टी के कौन उम्मीदवार?  

मोती नगर विधानसभा सीट से बीजेपी ने हरीश खुराना को चुनावी मैदान में उतारा था और इस सीट से दो बार के विधायक शिव चरण गोयल को आम आदमी पार्टी ने अपा उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह नामधारी को टिकट दिया था।

क्या रहे पिछले 2 चुनाव के नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के उम्मीदवार शिव चरण गोयल ने 14,072 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। शिव चरण गोयल को 53.83 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 60,622 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष सचदेवा को हराया था, जिन्हें 46,550 वोट (41.34 प्रतिशत) मिले थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शिव चरण गोयल ने यह सीट जीती थी। उन्हें 53.07 प्रतिशत वोटों के साथ 60,223 वोट मिले थे। तब बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट (39.66 प्रतिशत) मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। शिव चरण गोयल ने बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सचदेवा को 15,221 वोटों के अंतर से हराया था।

महिलाएं हैं गेम चेंजर वोटर

बता दें कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 71.74 लाख महिला और 83.89 लाख पुरुष वोटर्स हैं। तीनों ही प्रमुख पार्टियों ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं, जिसमें वित्तीय सहायता जैसी महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा भी शामिल है।