A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की महिला और उसकी फ्रेंड के साथ बीच सड़क पर मारपीट, पीछा कर फाड़े गए कपड़े- VIDEO

दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की महिला और उसकी फ्रेंड के साथ बीच सड़क पर मारपीट, पीछा कर फाड़े गए कपड़े- VIDEO

क्लब से बाहर निकलने के बाद कुछ लड़कों इन लड़कियों का पीछा किया। भद्दी-भद्दी गाली देने के साथ ही मारपीट भी की है। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की है। एक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दिल्ली में महिलाओं के साथ बीच सड़क पर मारपीट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली में महिलाओं के साथ बीच सड़क पर मारपीट

दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में एक नॉर्थ ईस्ट की महिला और उसकी महिला मित्र के साथ क्लब से बाहर निकलने के तुरंत बाद कथित तौर पर पीछा करने, गलत तरीके से रोकने और मारपीट की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बीती 10 मई को सुबह तकरीबन 7 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। 

लड़कियों के साथ गाली-गलौज भी की गई

मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों पीड़िताओं ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कुछ युवकों ने पीड़िताओं पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की और उनके साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट से पहले किया गया पीछा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मारपीट की घटना से पहले उनका पीछा किया गया और उन्हें जबरन रोका गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने FIR तहत दर्ज कर ली है।

लड़कों ने की बदसलूकी

असम की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पहले बाइक पर दो लड़के आए उनके साथ बदसलूकी की इसके बाद दोनों ही विक्टिम पास में बनी चाय की दुकान पर जाकर बैठ गईं।  इसके बाद एक गाड़ी से कुछ लड़के आए जो दोनों ही विक्टिम जिसमें से एक नॉर्थ ईस्ट असम की रहने वाली है। दूसरी बिहार के रहने वाली है। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

कपड़े तक फाड़ दिए

असम की रहने वाली विक्टिम ने बताया कि जब एक लड़का उसके बेहद नजदीक आ गया तो उसने उसे लड़के को धक्का दिया। इसके बाद बाकी के लड़के बिहार की रहने वाली विक्टिम को घेरने लगे। उसके कपड़े फाड़े और गाली गलौज करने लगे।

पुलिस को कॉल करने पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब

असम की रहने वाली पीड़िता ने बताया सुबह तकरीबन 6:30 बजे का समय था। पुलिस को कॉल भी किया लेकिन पुलिस से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों ही विक्टिम पुलिस स्टेशन पहुंची अपनी शिकायत दी।

नॉर्थ ईस्ट सेल में की बात

पुलिस स्टेशन में भी पुलिस से दोनों विक्टिम को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट सेल में असम की पीड़िता ने अपनी बात बताई। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, बाकी तीन आरोपियों की पहचान कर ली है।

लड़कों ने पीछा भी किया

असम की रहने वाली पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह पुलिस स्टेशन से शिकायत देकर बाहर निकली तब भी कुछ लड़कों ने उसका पीछा किया। वहीं, दूसरी विक्टिम जो बिहार की रहने वाली है। उसका कहना है कि जिन लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

पुलिस ने कहा 4 आरोपी, पीड़िता बोली- वो थे 7

दोनों ही पीड़ितों का कहना है कि आरोपी चार नहीं बल्कि 7 हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि चार आरोपी हैं, जिनमें से एक को पकड़ लिया है। बाकी तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों ही विक्टिम आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली में बीती रात पुलिस ने 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग

IPL मैच देखकर लौट रहे 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिन पहले ऐसे ही गई थी 2 भाइयों की जान