1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

नई दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में आज रात 10 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। शनिवार को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते ये निर्णय गृह मंत्रालय ने लिया है।

नई दिल्ली में 4...- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में आज रात इंटरनेट बंद।

नई दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में आज (शुक्रवार को) रात 10 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। कल (10 अक्टूबर को) CJP के प्रदर्शन के चलते ये फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की मंजूरी दे दी है। जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर लागू रहेगी रोक

बता दें कि मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर रोक लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को आदेश लागू करने के निर्देश दिए। यह आदेश दूरसंचार अधिनियम 2023 और दूरसंचार सेवा निलंबन नियम 2024 के तहत जारी किया गया है।

 10 अक्टूबर को 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

गौरतलब है कि दिल्ली में 10 अक्टूबर को क्या होगा, उसकी तैयारी 9 अक्टूबर को की जा रही है। दिल्ली पुलिस की तैयारी पहले से ज्यादा बड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस ने नई दिल्ली जिले में BNS की धारा 163 लागू की है। राजधानी में 26 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। 10 अक्टूबर को दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। भारतीय रेलवे ने रविवार सुबह 4 बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दी हैं। दिल्ली बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एक तरफ राहुल गांधी तो दूसरी तरफ अब CJP खोलने जा रही मोर्चा

बता दें कि दिल्ली में एक तरफ राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, तो दूसरी तरफ कॉकरोज जनता पार्टी यानी CJP कल जंतर-मंतर 2.0 के लिए तैयार है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी है। जंतर-मंतर के आसपास धारा 163 लागू है, इसलिए नियम का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन CJP प्रदर्शन पर आमदा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस सुपर एक्टिव मोड में आ गई है। दिल्ली पुलिस इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरी है। पिछली बार पुलिस को टारगेट किया गया था। ऐसे में दिल्ली पुलिस इस बार बॉडी कैम लगाकर ड्यूटी कर रही है। हर किसी की रिकॉर्डिंग कर रही है।

ये भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की क्यों नहीं मिली इजाजत? दिल्ली पुलिस ने गिनाए कई कारण