1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष पद अजय माकन ने दिया इस्‍तीफा

दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष पद अजय माकन ने दिया इस्‍तीफा

अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार सुबह अजय माकन ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

<p>ajay maken</p>- India TV Hindi
ajay maken

नई दिल्ली। माकन ने दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। शुक्रवार सुबह अजय माकन ने ट्वीट कर अपने इस्‍तीफे की जानकारी दी है। माकन ने इस्‍तीफे का कारण अपने खराब स्‍वास्‍थ्‍य को बताया है। माकन 2015 से कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर हैं। सूत्रों ने बताया कि माकन ने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्य से हटाकर केन्द्र की राजनीति में लाया जाएगा। माकन यूपीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

अजय माकन ने ट्वीट कर कहा कि 2015 विधान सभा के बाद बतौर दिल्‍ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते हुए मुझे पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मीडिया एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी से मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!