Hindi Newsदिल्लीन्यूजदिल्ली: बैग में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: बैग में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Abhay Parashar Published : Oct 18, 2019 11:32 am IST, Updated : Oct 18, 2019 11:32 am IST
दिल्ली के बाहरी इलाके में आज सुबह एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूण्ठ कलां के पास यह लाश एक बैग में बंद मिली है।
Woman Dead body
दिल्ली के बाहरी इलाके में आज सुबह एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूण्ठ कलां के पास यह लाश एक बैग में बंद मिली है। पुलिस को करीब 7 बजे बैग में लाश मिलने की सूचना मिली थी। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। फिलहाल पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।