दिल्ली: मुंडका इलाके में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाडि़यां मौके पर
दिल्ली: मुंडका इलाके में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाडि़यां मौके पर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 18, 2019 01:28 pm IST, Updated : Mar 18, 2019 01:28 pm IST
दिल्ली के मुंडका इलाके में स्वर्ण पार्क स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सोमवार सुबह 11.35 बजे लगी।
Delhi Fire
दिल्ली के मुंडका इलाके में स्वर्ण पार्क स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सोमवार सुबह 11.35 बजे लगी। खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। इस समय फायर ब्रिगेड की 15 गाडि़या मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। कैमिकल फैक्ट्री होने के चलते आग बुझाने में मुश्किल आ रही है। साथ ही आस पास दूसरी फैक्ट्री होने के चलते आग को फैलने से रोकना इस समय सबसे बड़ी चुनौती है।