1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: आईटीओ के निकट इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया इमारत में आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडि़यां मौके पर

दिल्‍ली: आईटीओ के निकट इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया इमारत में आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडि़यां मौके पर

दिल्‍ली के व्‍यस्‍ततम आईटीओ चौराहे पर स्थि‍त इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया इमारत में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

<p>File Photo</p>- India TV Hindi
File Photo

दिल्‍ली के व्‍यस्‍ततम आईटीओ चौराहे पर स्थि‍त इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया इमारत में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। 

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की चार गाड़ियों और एक अन्य वाहन को मौके पर भेजा गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। 

दमकल अधिकरी ने बताया कि लेखन सामग्री से जुड़ी चीजें और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।