1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली: द्वारका में बदमाशों ने महिला को मारी आधा दर्जन गोलियां, मौके पर मौत

दिल्‍ली: द्वारका में बदमाशों ने महिला को मारी आधा दर्जन गोलियां, मौके पर मौत

दिल्ली के द्वारका में गुरुवार एक महिला की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने महिला पर आधा दर्जन गोलियों की बौछार कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

<p>Delhi Murder</p>- India TV Hindi
Delhi Murder

दिल्‍ली के द्वारका में गुरुवार एक महिला की गोलियों से छलनी कर हत्‍या कर दी गई। बदमाशों ने महिला पर आधा दर्जन गोलियों की बौछार कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी बदमाश है, और इस समय जेल में बंद है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार द्वारका के पोचनपुर इलाके में रहने वाली महिला को आज सुबह बदमाशों ने गोलियां मार दी। महिला को करीब 6 गोलियां मारी गईं। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

इससे पहले साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके के महिपालपुर में भी एक महिला को गोली मारी गई है गोली महिला के कंधे में लगी है पति पर शक जताया जा रहा है