1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बदमाशों का आतंक! दरियागंज में पिस्टल की नोक पर एक करोड़ लूटे, रोहिणी में पुलिस पर 11 राउंड फायरिंग की

दिल्ली में बदमाशों का आतंक! दरियागंज में पिस्टल की नोक पर एक करोड़ लूटे, रोहिणी में पुलिस पर 11 राउंड फायरिंग की

दिल्ली के दरियागंज में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ऑटो सवार से पिस्टल की दम पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। वहीं दिल्ली की दूसरी घटना रोहिणी में घटी, जहां बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर 11 राउंड फायरिंग की है।

Delhi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली में बदमाशों से जुड़ी 2 घटनाएं

Highlights

  • दिल्ली में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं
  • दरियागंज में पिस्टल की नोक पर ऑटो से लूटे एक करोड़ रुपए
  • रोहिणी में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई, 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी, दोनों गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के दरियागंज इलाके में पिस्टल की नोक पर 1 करोड़ की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ऑटो से ले जा रहे कैश को हथियार के दम पर लूट लिया। 

बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा नोटों का बैग लेकर फरार हो गए। वारदात सोमवार शाम की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहिणी सेक्टर-24 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Image Source : Reporter Inputरोहिणी में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 बदमाशों के पैर में गोली मारी

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में भी बदमाशों के आतंक की बात सामने आई है। बदमाशों और पुलिस के स्पेशल स्टाफ के बीच मुठभेड़ हुई। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार 3 बदमाश रोहिणी सेक्टर-24 इलाके में आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार किया। बदमाशों के पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। आरोप है कि बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

रोहिणी में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 बदमाशों के पैर में गोली मारी, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बाइक पर सवार तीसरे बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। बदमाशों की तरफ से 11 गोलियां पुलिस टीम पर चलाई गई हैं। पुलिस ने जवाब में 6 गोलियां चलाई है। 

पहले बदमाश की पहचान नीतिक के रूप में हुई है दूसरे बदमाश की पहचान दीपक के रूप में हुई है।  नीतिक पर आर्म्स एक्ट सहित 2 मुकदमे हैं। तीसरा आरोपी नाबालिग है। ये सभी बदमाश 3 सितम्बर को दिल्ली के नरेला इलाके में हुई प्रमोद की हत्या के आरोपी हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के नरेला में 3 सितंबर को प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दिल्ली में बदमाश आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में जनता पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। अगर बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है तो आम आदमी की सुरक्षा कौन संभालेगा?

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू