A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Patel Nagar Seat Election Result: पटेल नगर सीट पर AAP को मिली जीत, बीजेपी प्रत्याशी हारे

Patel Nagar Seat Election Result: पटेल नगर सीट पर AAP को मिली जीत, बीजेपी प्रत्याशी हारे

Patel Nagar Seat Result: दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। यहां से चुनावी मैदान में सिर्फ पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

पटेल नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
पटेल नगर विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Patel Nagar Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। आज दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित किए गए। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी(AAP), बीजेपी और कांग्रेस में रहा। ऐसे में दिल्ली एक खास सीट पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कब्जा जमा लिया है। यहां से आप के परवेश रतन ने जीत दर्ज की है। बीजेपी को यहां पर 30 साल से भी अधिक समय से जीत का इंतजार था।

पटेल नगर विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।  दिल्ली की सत्ता के केंद्र में इस सीट के होने की वजह से इसकी अलग ही पहचान है। कांग्रेस ने लगातार 3 बार यहां से जीत हासिल की, फिर आम आदमी पार्टी ने अपने 3 अलग-अलग उम्मीदवारों के दम पर इस सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा।

किस पार्टी के कौन उम्मीदवार?

इस सीट से सिर्फ पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर परवेश रतन को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने कृष्णा तीरथ और बीजेपी ने राज कुमार आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटेल नगर से AAP ने राज कुमार आनंद को टिकट दिया, जिनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश रतन से था। राज कुमार ने 30,935 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चर्चित चेहरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ भी चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहीं। वह 3 हजार से थोड़ा अधिक ही वोट हासिल कर सकीं। AAP के राज कुमार आनंद को कुल 73,463 वोट मिले, जबकि बीजेपी के परवेश के खाते में 42,528 वोट आए।