1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. '5 करोड़ देने की करो तैयारी... या फिर मरने के लिए हो जाओ तैयार', जानिए किसने दी रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी

'5 करोड़ देने की करो तैयारी... या फिर मरने के लिए हो जाओ तैयार', जानिए किसने दी रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी

डूसू के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी वॉट्सएप पर दी गई है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।

पूर्व DUSU अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी- India TV Hindi
Image Source : X/RONAK_KHATRII AND REPORTER INPUT पूर्व DUSU अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष को गैंगस्टर की तरफ से फोन पर धमकी मिली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसीडेंट रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी वॉट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से मिली है।

5 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे

एनएसयूआई नेता रौनक खत्री को अज्ञात नंबर से धमकी भरा वॉट्सएप पर मैसेज आया है। इसमें कहा गया कि 5 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।

कब तक नहीं उठाएगा मेरा फोन

धमकी भरे मैसेज में कहा गया, 'रोहित गोदारा बोल रहा हूं। तेरी नेतागिरी अब खत्म हो गई है। कब तक तू हमारा फोन नहीं उठाएगा। गोली देख अब कैसे आएगी। अब गोली ही हमारी बात का जवाब देगी। 5 करोड़ से नीचे से कम में हमारे पास कोई समझौता नहीं है।'

फोन नंबर पर यूक्रेन का कंट्री कोड

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसीडेंट रौनक खत्री दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। रौनक खत्री ने कहा कि वह ऐसे गैंगस्टरों की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। हालांकि, जिस नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया वो +380 कंट्री कोड से जो यूक्रेन का कोड है, जबकि रोहित गोदारा पुर्तगाल में है। वह +351 नंबर इस्तेमाल करता है। 

पुलिस की टीम ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से धमकी दी गई है। उस नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद से पुलिस की टीम अलर्ट है।