LIVE: दिल्ली के वासुदेव घाट पर यमुना आरती, अपने मंत्रियों के साथ शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता
Delhi CM Shapath Grahan: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने सीएम पद का शपथ ले लिया है। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनका चयन हुआ।

Delhi CM Shapath Grahan:: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है और अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। NDA शासित 20 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में शामिल हुए। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा 16 हज़ार से ज़्यादा नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बने। खबरों के अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
Live updates : Rekha Gupta Delhi CM oath ceremony live updates
-
February 20, 2025 7:48 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
CM रेखा गुप्ता कैबिनेट की पहली बैठक शुरू
CM रेखा गुप्ता कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि दिल्ली की इस नई सरकार का पहला फैसला क्या होता है।
-
February 20, 2025 7:24 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कैबिनेट बैठक के लिए सचिवालय पहुंचीं रेखा गुप्ता
सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी। कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंचीं।
-
February 20, 2025 6:27 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
यमुना घाट पर आरती में शामिल हुई दिल्ली सरकार
दिल्ली की नवगठित सरकार गुरुवार को यमुना घाट पर शामिल हुई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद रहीं।
-
February 20, 2025 6:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
वासुदेव घाट पहुंचे दिल्ली कैबिनेट के मंत्री
दिल्ली की नवगठित कैबिनेट के मंत्री यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंच गए हैं। अब से थोड़ी ही देर बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री यमुना घाट पर आरती में शामिल होंगे।
-
February 20, 2025 5:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है: कमलजीत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, 'पिछले 10 सालों में दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति AAP चला रही थी अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें दिल्ली सौंपी हैं। अब पीएम मोदी के विजन जो विकसित भारत है उसकी राजधानी विकसित दिल्ली बनाने की तरफ हमारी जो आज कैबिनेट गठन हुई है वो इस पर काम करेगी।'
-
February 20, 2025 4:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
यमुना का मुद्दा छोड़ने के मूड में नहीं है बीजेपी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी पूरी कैबिनेट के साथ पहले ही दिन शाम में यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचेंगी और यमुना की आरती करेंगी। दरअसल, यमुना की सफाई इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा था, और इसे सत्ता परिवर्तन का भी बड़ा कारण माना जा रहा है। बीजेपी इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती और यमुना की आरती के साथ ही यमुना की सफाई का काम भी तेजी से शुरू हो जाएगा।
-
February 20, 2025 4:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
यमुना आरती के लिए रवाना हुईं रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु्प्ता यमुना आरती के लिए सचिवालय से रवाना हो गई हैं।
-
February 20, 2025 3:52 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि रेखा गुप्ता ने आज दोपहर में ही सीएम पद की शपथ ली है।
-
February 20, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पापा हमेशा दिल्ली के विकास की बात करते हैं'
प्रवेश वर्मा की बेटियों का कहना है कि जब से उनके पापा चुनाव जीते हैं, तब से वह उन्हें बताते हैं कि उनका पहला चुनाव यमुना नदी को साफ करना है। उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले 7 दिनों से जब भी उनके पापा से बात होती है, तो वह हमेशा दिल्ली के विकास की बात करते हैं। वर्मा की बेटियां अपने पिता के मंत्री बनने से बेहद खुश हैं और आज के दिन को वे अपनी जिंदगी का एक अहम दिन मान रही हैं। (शोएब रजा)
-
February 20, 2025 3:34 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा: सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'हमने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में हराया है। जो गंदगी उन्होंने फैलाई अब हम उसको साफ करेंगे। मैं मंत्री बना हूं। एक जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरूंगा और विकास के काम करूंगा।' (शोएब रजा)
-
February 20, 2025 3:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
थोड़ी देर में सचिवालय पहुंचेंगी रेखा गुप्ता, संभालेंगी कार्यभार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता थोड़ी देर में सचिवालय पहुंचेंगी। वे आज से ही अपना कार्यभार संभाल लेंगी।
-
February 20, 2025 3:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी ने रेखा गुप्ता को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगरपालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं।’’
-
February 20, 2025 1:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शाम 6 बजे यमुना की आरती
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट के सदस्य यमुना घाटों की साफ सफाई का जायजा लेने के साथ ही शाम 6 बजे आईएसबीटी के पास वासुदेव घाट पर यमुना आरती करेंगे।
-
February 20, 2025 1:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली के इम्पीरियल होटल में एनडीए के नेताओं का लंच
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद एनडीए के नेता राजधानी दिल्ली के इम्पीरियल होटल में लंच करेंगे।
-
February 20, 2025 1:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
आज शाम को दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक होगी।
दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम 4 बजे होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्री यमुना घाट जाएंगे।
-
February 20, 2025 12:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ली शपथ
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ली शपथ। विकासपुरी से पहली बार विधायक बने। विधायक बनने से पहले काउंसिलर थे। बिहार के बक्सर के रहने वाले है। पंकज सिंह के पिता दिल्ली में MCD कमिश्नर थे।
-
February 20, 2025 12:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कपिल मिश्रा ने ली शपथ
कपिल मिश्रा ने ली शपथ। बीजेपी का कट्टर हिंदुत्ववादी चेहरा हैं। कैबिनेट में पूर्वांचली ब्राह्मण फेस। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए। करावल नगर से दूसरी बार विधायक बने। केजरीवाल के कट्टर विरोधी माने जाते हैं।
-
February 20, 2025 12:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
रविंद्र सिंह इंद्राज ने ली शपथ
रविंद्र सिंह इंद्राज ने ली शपथ। दिल्ली में बीजेपी का दलित चेहरा माने जाते हैं।बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा में रहे। बवाना सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए।
-
February 20, 2025 12:31 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ली शपथ
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ली शपथ। राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक चुने गए। दिल्ली में बीजेपी का सिख चेहरा माने जाते हैं। अकाली दल से बीजेपी में आए। बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी भी हैं। सिरसा के पास 248 करोड़ की संपत्ति
-
February 20, 2025 12:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली
आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के पंजाबी समाज से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली बीजेपी के पुराने नेता माने जाते हैं। ABVP से राजनीति में आए। जम्मू-कश्मीर बीजेपी के सह-प्रभारी रहे। जनकपुरी से पहली बार विधायक बने हैं।
-
February 20, 2025 12:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल को हराया। पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। प्रवेश वर्मा 10 साल तक सांसद रहे। दिल्ली में जाट समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं।
-
February 20, 2025 12:26 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली
रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं। ABVP में लंबे समय तक काम किया । बीजेपी महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी रह चुकी हैं। शालीमार बाग से भी काउंसिलर चुनी गईं। 2022 में बीजेपी की मेयर कैंडिडेट रह चुकी है।
-
February 20, 2025 12:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण
अब से थोड़ी देर में रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम की शपथ लेंगी
-
February 20, 2025 12:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी रामलीला मैदान पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। मंच मौजूद नेताओं से हाथ मिलाया और मैदान में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
-
February 20, 2025 12:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ पहुंचे
केंद्रीय अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रामलीला मैदा पहुंच चुके हैं। अब पीएम मोदी का इंतजार हो रहा है।
-
February 20, 2025 11:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
संदीप दीक्षित ने रेखा गुप्ता को दी शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।"
-
February 20, 2025 11:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
स्वाति मालीवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता को सीएम बनने पर बथाई दी।
-
February 20, 2025 11:36 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
मंच पर मौजूद नेताओं से मिल रही हैं रेखा गुप्ता
शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू होनेवाला है। रेखा गुप्ता मंच पर पहुंच चुकी हैं। वे मंच पर मौजूद नेताओं से मुलाकात कर रही हैं।
-
February 20, 2025 11:22 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
विकास का एक नया सूर्योदय होगा-बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "जब हमारी बड़ी बहन रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगी तो उससे दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वो विकास का नया अध्याय दिल्ली की जनता के लिए रेखांकित करेंगी।"
-
February 20, 2025 11:21 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं
रेखा गुप्ता थोड़ी देर के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेवाली हैं। वे रामलीला मैदान पहुंच चुकी हैं।
-
February 20, 2025 11:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण से पहले प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान
दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे। पीएम मोदी अमित शाह जेपी नड्डा जी आभार व्यक्त करता हूं। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है। विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। मेनिफेस्टो में हमने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। मैं बीजेपी अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मरते दम तक बीजेपी में रहूंगा। पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाता रहूंगा।
-
February 20, 2025 10:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रामलीला मैदान के बाहर जश्न
दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
-
February 20, 2025 10:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
शपथ ग्रहण से पहले मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता
रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगी।
-
February 20, 2025 10:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
पीएम मोदी के विजन को पूरा करेंगे-कपिल मिश्रा
रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में पीएम मोदी के विजन को पूरा करेंगे। जो भी गारंटी पीएम मोदी ने दी है उसे हम पूरा करेंगे। आम आदमी पार्टी ने जनता के साथ छल किया।
-
February 20, 2025 10:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष होंगे-सूत्र
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष होंगे जबकि मोहन सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष हो सकते हैं, सूत्रों के हवाले से खबर
-
February 20, 2025 10:13 AM (IST) Posted by Shakti Singh
रेखा दिल्ली को नईं ऊंचाइयों पर ले जाएंगी- बीजेपी विधायक
रेखा गुप्ता के शपथग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा "रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार जमीन पर तेजी से कार्रवाई करेगी, उन्हें यह जिम्मेदारी सिर्फ इसलिए नहीं दी गई है, क्योंकि वह एक महिला हैं, बल्कि इसलिए दी गई है, क्योंकि वह इस जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं।" वहीं, विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, "यह खुशी की बात है कि रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना गया। दिल्ली के विकास का भाजपा का सपना रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरा होगा।"
-
February 20, 2025 10:09 AM (IST) Posted by Shakti Singh
दिल्ली पहुंचे भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह अन्य विधायक भी शपथ लेंगे।
-
February 20, 2025 9:32 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कपिल मिश्रा ने झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की
कपिल मिश्रा ने परिवार के साथ झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। आज 12.35 बजे दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेंगे। कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
-
February 20, 2025 9:30 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बहुत खुशी है, दिल्ली के हित में काम करना है-आशीष सूद
दिल्ली सरकार में मंत्री की शपथ लेने से पहले आशीष सूद ने कहा- बहुत ख़ुशी है। चैलेंज भी है। दिल्ली में सफाई, साफ पानी इन पर काम करना है। रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली के हित में काम करना है आशीष सूद की कैबिनेट में क्या प्रोफाइल क्या रहेगी? इस सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार किया।
-
February 20, 2025 9:27 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर जारी किया
दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रेखा गुप्ता की तस्वीर के साथ लिखा है-दिल्ली में भाजपा सरकार
-
February 20, 2025 9:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली अब बदलेगी-मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- दिल्ली में बदलाव का जो पीएम मोदी का विजन है, हम उस पर काम करेंगे। विकसित दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली, पीने का साफ पानी, यमुना की सफाई आदि पर काम करेंगे। हमे यकीन है कि दिल्ली अब बदलेगी।
-
February 20, 2025 9:03 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
जिसने भी भ्रष्टाचार किया, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा: रेखा गुप्ता
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं। हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी... जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।"
-
February 20, 2025 8:49 AM (IST) Posted by Shakti Singh
रेखा गुप्ता के पति का बयान
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने पत्नी के शपथग्रहण समारोह से पहले कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्हें यह चमत्कार जैसा लगता है। यह उनके लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।"
-
February 20, 2025 8:46 AM (IST) Posted by Shakti Singh
एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली रवाना
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों नेता दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल, आशीष शेलार भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
-
February 20, 2025 8:37 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी
रेखा गुप्ता जैसे ही दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उन्हें दिल्ली पुलिस की Z श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी
-
February 20, 2025 8:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
यमुना की सफाई का जायजा लेने जाएंगी रेखा गुप्ता
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता पूरी कैबिनेट के साथ यमुना की साफ सफाई का जायजा लेने जाएंगी।
-
February 20, 2025 8:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेखा गुप्ता के साथ ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
रेखा गुप्ता समेत कुल 7 विधायक आज शपथ लेंगे। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह
-
February 20, 2025 7:51 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी-रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले कहा, "मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी।
-
February 20, 2025 7:29 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली: रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
-
February 20, 2025 7:16 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
6 विधायक मंत्री पद की ले सकते हैं शपथ
भाजपा सूत्रों ने बताया कि गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायकों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
-
February 20, 2025 7:16 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे
दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘मजबूत’ सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
-
February 20, 2025 7:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
उपराज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया
उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। बाद में उन्होंने सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया।