A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. RK Puram Seat Election Results LIVE: आरके पुरम सीट पर लहराया भगवा परचम, BJP ने दर्ज की जीत

RK Puram Seat Election Results LIVE: आरके पुरम सीट पर लहराया भगवा परचम, BJP ने दर्ज की जीत

RK Puram Seat Results LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। इन चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट अनिल कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रमिला टोकस को 14453 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है।

Delhi Assembly election 2025, RK puram seat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट: आरके पुरम सीट

आरके पुरम : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। इन चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। ऐसे में आरके पुरम विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हुआ और आखिरकार बीजेपी के कैंडिडेट ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रमिला टोकस को बड़े अंतर से मात दी है। 

इस विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने प्रमिला टोकस को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया था। वहीं बीजेपी से अनिल कुमार शर्मा ताल ठोक रहे थे। कांग्रेस ने विशेष कुमार टोकस को टिकट दिया था। हालांकि इस बार अनिल कुमार शर्मा ने प्रमिला टोकस को 14 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से मात दे दी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। ताजा समाचार मिलने तक बीजेपी के उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी उम्मीदवार प्रमिला टोकस पीछे चल रही हैं।

आरके पुरम विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा सीट अंतर्गत आती है। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1,40,736 है। इनमें से 76,857 पुरुष और 63,874 महिलाएं हैं बाकि 5 अन्य मतदाता हैं। 

2020 का चुनाव परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी को सफलता मिली थी। आम आदम पार्टी की उम्मीदवार प्रमिला टोकस ने बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा को 10,369 वोटों से हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका सिंह तीसरे स्थान पर रही थीं। प्रमिला टोकस को 48,208 वोट मिले जबकि बीजेपी के अनिल शर्मा के खाते में 36,839 वोट आए थे।

2015 का चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने आरके पुरम सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

2013 का चुनाव परिणाम

2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पहली बार चुनाव में आम आदमी पार्टी उतरी थी। आम आदमी पार्टी शाजिया इल्मी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन शाजिया को बीजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।