1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के वजीराबाद में सड़क हादसा, वैन पर पलटा ट्रक

दिल्ली के वजीराबाद में सड़क हादसा, वैन पर पलटा ट्रक

देश की राजधानी नई दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आज सुबह सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक मारूति इको वैन पर पलट गया।

road accident truck falls on maruti omni van in delhi दिल्ली के वजरीराबाद में सड़क हादसा, वैन पर पलट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली के वजीराबाद में सड़क हादसा, वैन पर पलटा ट्रक

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आज सुबह सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक मारूति इको वैन पर पलट गया। ये हादसा सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। वैन पर ट्रक पलटने की वजह से वैन में लोग दब गए। जिसके बाद गाड़ी को गैस कटर की मदद से काटा गया और 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।