1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ी, जानें क्या-क्या इंतजाम किए गए

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ी, जानें क्या-क्या इंतजाम किए गए

दिल्ली में होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है और हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जा रही है।

Delhi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में बीते कुछ दिन से प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसको देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है।

क्या-क्या इंतजाम किए गए?

  1. सभी SHO को अपने-अपने इलाकों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
  2. Facial Recognition System (FRS) के जरिए करीब 2,800 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
  3. गंभीर अपराधों में शामिल रहे लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर विशेष नजर
  4. पुलिस पता लगाएगी कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कौन लोग नई दिल्ली की ओर आ रहे हैं और कहां से आ रहे हैं
  5. बस ऑपरेटरों और बसों की बुकिंग पर भी दिल्ली पुलिस की नजर
  6. प्रदर्शन के लिए बसें बुक करने वाले लोगों और संगठनों की जानकारी जुटाई जा रही
  7. दिल्ली की ओर आने वाली बसों की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस को निगरानी और कार्रवाई के निर्देश
  8. PG संचालकों से संपर्क कर छात्रों को प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की सलाह देने के निर्देश
  9. पुलिस को आशंका, यूपी बॉर्डर और राजस्थान की ओर से प्रदर्शनकारी दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं
  10. संभावित एंट्री पॉइंट्स पर चेकिंग बढ़ाने और बैरिकेडिंग के निर्देश
  11. दिल्ली पुलिस के टॉप सोर्सेज के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में धरना या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी
  12. पुलिस के मुताबिक, अनुमति से पहले ही CJP नेता और वॉलेंटियर्स सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं
  13. पुलिस के रोके जाने पर मौके पर ही प्रदर्शन करने की अपील किए जाने की भी जानकारी
  14. जुलाई में हुए CJP आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर और आसपास करीब 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान हुई थी
  15. इनमें करीब 989 लोग गंभीर अपराधों से जुड़े बताए गए थे
  16. पुलिस के मुताबिक, करीब 101 लोगों पर हत्या के मामले दर्ज थे
  17. 42 लोगों पर दो या उससे ज्यादा हत्या के मामले, जबकि 12 लोगों पर 10 या उससे ज्यादा हत्या के मामले होने का दावा
  18. 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अभी तक अनुमति नहीं दी
  19. CJP प्रवक्ता सौरव दास के मुताबिक, संगठन ने पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी दे दी है
  20. 1 अक्टूबर से दिल्ली पुलिस ने CAPF की कम से कम 20 कंपनियां मांगी
  21. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में CAPF की तैनाती
  22. नई दिल्ली इलाके में कई जगह आवाजाही पर प्रतिबंध और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
  23. नई दिल्ली इलाके में करीब 4,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
  24. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के आने और हिरासत के बाद भी नहीं हटने की स्थिति से निपटने की तैयारी
  25. शहर के स्टेडियमों में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने को लेकर संबंधित विभागों से बातचीत

इससे पहले हुए प्रदर्शन के दौरान ये खबर सामने आई थी कि जंतर मंतर से CJP के प्रोटेस्ट के निशान मिटाए गए। NDMC के 500 से अधिक सफाईकर्मी काम में जुटे। 

ये भी पढ़ें-

CJP प्रोटेस्ट में शामिल लोगों को चेहरा पहचानकर नहीं पकड़ रही पुलिस, दिल्ली पुलिस ने वायरल मैसेज को बताया झूठा