A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Shalimar Bagh Seat Election Results: शालीमार बाग सीट पर भापजा की विजय, 29 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीतीं रेखा गुप्ता

Shalimar Bagh Seat Election Results: शालीमार बाग सीट पर भापजा की विजय, 29 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीतीं रेखा गुप्ता

Shalimar Bagh Seat Results: राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना आज की जा रही है। इस बीच दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट पर भाजपा ने फतह हासिल कर ली है।

शालीमार बाग विधानसभा सीट का लाइव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शालीमार बाग विधानसभा सीट का लाइव रिजल्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के आज नतीजे सामने आ जाएंगे। शालीमार बाग सीट पर भाजपा ने अपना झंडा फहरा दिया है। भाजपी से रेखा गुप्ता ने इस सीट पर जीत जीत दर्ज कर ली है। रेखा गुप्ता ने AAP से बंदना कुमारी को करारी पटखनी दी है। भाजपा की रेखा गुप्ता ने 29595 वोटों के अंतर से AAP की बंदना कुमारा को हराया है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

इस चुनाव में भाजपा की रेखा गुप्ता को कुल 68200 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी से बंदना कुमारी को कुल 38605 वोट मिले। AAP की बंदना कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कांग्रस उम्मीदवार प्रवीण कुमार जैन को कुल 4892 वोट मिले।

शालीमार बाग विधानसभा सीट पर 2020 और 2015 में कैसे थे नतीजे

राजधानी दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट अहम सीटों में से एक मानी जाती है। शालीमार बाग सीट में 10 साल से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 2020 में आप की बंदना कुमारी को 57,707 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 49.41 फीसदी था। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 3,440 वोट से हराया था। रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 46.46 फीसदी था। कांग्रेस उम्मीदवार जेएस नायोल को 2,491 वोट मिले थे। इस बार उनकी जगह प्रवीण कुमार जैन को टिकट दिया गया है। 

2015 में भी आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी इस सीट से विधायक बनी थीं। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 10,978 वोट से हराया था। बंदना को 62,656 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 52.14 फीसदी था। वहीं, रेखा गुप्ता को 51,678 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 43.01 फीसदी था। कांग्रेस के सुलेख अग्रवाल को 3,200 वोट मिले थे।