1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गुरुग्राम में थार सवार मनबढ़ों का आतंक, कैब में कई बार मारी टक्कर; VIDEO आया सामने

गुरुग्राम में थार सवार मनबढ़ों का आतंक, कैब में कई बार मारी टक्कर; VIDEO आया सामने

गुरुग्राम के सेक्टर 89 में एक थार सवार ने कैब में कई बार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि थार में सवार शख्स नशे में धुत थे और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

थार सवार ने कैब में मारी टक्कर।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT थार सवार ने कैब में मारी टक्कर।

गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बार पिर थार का आतंक देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक यह एक थार सवार ने कैब में कई बार टक्कर मारी। पूरा मामला सेक्टर-89 का बताया जा रहा है, जहां थार सवार युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां नशे में धुत युवकों ने कैब को अपना निशाना बनाया और थार से कैब में बार-बार टक्कर मारी। वहीं थार की टक्कर से कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं सूटना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दिल्ली नंबर की थार के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कैब चालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नशे में धुत थे आरोपी

दरअसल, साइबर सिटी गुरुग्राम से बेकाबू रफ्तार और गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। गुरुग्राम के सेक्टर-89 में थार सवार युवकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत कुछ युवकों ने एक कैब को अपनी दबंगई का शिकार बनाया। थार सवारों ने कैब को एक-दो बार नहीं, बल्कि लगातार कई बार जोरदार टक्कर मारी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सेक्टर-89 क्षेत्र का है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और कैब चालक के अनुसार, दिल्ली नंबर की थार गाड़ी में सवार युवक शराब के नशे में धुत थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद में थार सवारों ने कैब को निशाना बना लिया और अपनी गाड़ी से उसमें बार-बार टक्कर मारते रहे।

क्षतिग्रस्त हो गई कैब

थार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा ड्रामे के बावजूद हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के वक्त मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों ने इस खौफनाक मंजर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। (इनपुट- गोहित कौशिक)

यह भी पढ़ें-

श्मशान में जल रही थी चिता, तभी आई एक कॉल... लेकिन तब तक हो गई देर, बड़ी मिस्टेक आई सामने