1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के उद्योग भवन को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी, मंत्रालय के अधिकारियों को मिला संदिग्ध मेल

दिल्ली के उद्योग भवन को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी, मंत्रालय के अधिकारियों को मिला संदिग्ध मेल

उद्योग भवन को IED से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। मौके पर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पहुंच गई। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली का उद्योग भवन- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली का उद्योग भवन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित उद्योग भवन को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल के जरिए दी गई है। मिनिस्ट्री ऑफ स्टील और मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री के सीनियर अधिकारियों को धमकी भरा मेल आया है।

सीआईएसएफ को दिए गए खास निर्देश

उद्योग भवन को IED से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। सीआईएसफ को उचित कदम उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। धमकी मिलने के बाद आसपास के एरिया की बिल्डिंग के प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

डॉग स्कॉयड टीम की ली जा रही है मदद 

मौके पर पुलिस और सीआईएसएप की टीम पहुंच गई। उद्योग भवन में डॉग स्कॉयड टीम की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

दिल्ली के स्कूलों को धमकी

बता दें कि इसके पहले दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में दिल्ली के कई स्कूलों, जैसे डीपीएस आरके पुरम, जीडी गोयनका, ब्रिटिश स्कूल, सलवान स्कूल, और कैम्ब्रिज स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे। 

30 हजार डॉलर की मांगी गई थी फिरौती

इनमें से एक घटना में 40 स्कूलों को 9 दिसंबर को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसमें 30 हजार डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने जांच की थी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। एक मामले में दिल्ली पुलिस ने पाया कि धमकी एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल को भेजी थी, जिसके बाद उसकी काउंसलिंग की गई थी।