नई दिल्ली इलाके में विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास आज फिर प्रदर्शन होने हैं आज विपक्षी दल भी सड़क पर उतर कर मार्च करेंगे। ऐसे में कनॉट प्लेस, संसद भवन और जंतर-मंतर के आसपास के एरिया पर रूट डायवर्ट किया गया है।
सुबह 8 बजे से लागू है ट्रैफिक एडवाइजरी
आज जारी हुई नई ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक से जुड़े खास इंतजामों के कारण, सुबह 8:00 बजे से इन जगहों और इनके आस-पास ट्रैफिक को रेगुलेट/डायवर्ट किया गया है। इसमें कनॉट प्लेस, विंडसेर प्लेस और अशोक रोड समेत कई रूट शामिल हैं।
- कनॉट प्लेस–पटेल चौक–पार्लियामेंट स्ट्रीट
- पटेल चौक–GPO
- विंडसर प्लेस–GPO
- अशोक रोड
- जंतर-मंतर रोड और आस-पास के इलाके
ट्रैफिक एडवाइजरी के तहत यात्रियों को दी गई सलाह
- प्रभावित इलाकों से बिना जरूरत के यात्रा करने से बचें।
- रास्ता बदलने (डायवर्जन), बैरिकेडिंग और भीड़-भाड़ की उम्मीद रखें।
- अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।
- जहाँ भी संभव हो, मेट्रो/पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
- ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों और साइनबोर्ड के निर्देशों का पालन करें।
- प्रतिबंधित इलाकों के पास गाड़ी रोकने/पार्क करने से बचें।
- कृपया दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस का सहयोग करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विपक्षी दल चुनाव आयोग के मुख्यालय का करेंगे घेराव
बता दें कि आज इंडिया ब्लॉक में शामिल 19 विपक्षी दलों के सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय का घेराव करेंगे। संसद भवन से EC मुख्यालय तक 3 किमी तक के मार्च की शुरुआत संसद के मकर द्वार से होगी।
अखिलेश यादव समेते ये नेता होंगे शामिल
संसद के मकर द्वारा विपक्षी सांसद सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। फिर वहां से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। आज के मार्च में एसपी चीफ अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और अनिल देसाई भी अपनी पार्टी की तरफ से प्रोटेस्ट में शामिल होंगे संसद के मकर द्वारा विपक्षी सांसद सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। फिर वहां से चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। आज के मार्च में एसपी चीफ अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत और अनिल देसाई भी अपनी पार्टी की तरफ से प्रोटेस्ट में शामिल होंगे।
मार्च में ये पार्टियां हो रहीं शामिल
INDIA ब्लॉक ने आज के मार्च को 'सेव डेमोक्रेसी मार्च'नाम दिया है। आज के प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल होने वाले हैं, उनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J) का नाम हैं।
ये भी पढ़ें:
महिला प्रदर्शनकारियों से मारपीट के आरोपों को DCP ने बताया बेबुनियाद, कहा- सम्मान के साथ संभालती हैं महिला स्टाफ