लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक 12 अक्टूबर को फिर से सड़कों पर उतरेगा। विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सोमवार राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 6 बजे से परिस्थितियों के आधार पर यातायात डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। यातायात प्रबंधन के लिए मौके की स्थिति का आकलन करते हुए जरूरत के अनुसार प्रतिबंध लगाए जाएंगे या उनमें ढील दी जाएगी।
इन 30 स्थानों पर प्रभावित हो सकता है यातायात
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, इन स्थानों और इनके आस-पास के मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है:-
- शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट राउंड अबाउट, नई दिल्ली की ओर
- धौला कुआं फ्लाईओवर
- झंडेवालान राउंड अबाउट
- पंचकुइयां राउंड अबाउट
- मंडी हाउस राउंड अबाउट
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
- राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
- मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड-राजीव चौक के आउटर सर्कल का टी-पॉइंट
- भरियन रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद राउंडअबाउट
- मदरसा टी-पॉइंट
- सम्राट होटल राउंडअबाउट
- सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
- अशोक रोड-जंतर मंतर रोड राउंडअबाउट
- विंडसर पैलेस राउंड अबाउट
- टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
- रेल भवन राउंड अबाउट
- जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-पॉइंट
- गोल डाकखाना राउंड अबाउट
- पटेल चौक राउंड अबाउट
- जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट
- राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल राउंड अबाउट
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-पॉइंट
रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) और एयरपोर्ट जाने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। खासकर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर गुजरने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी अपील की है, ताकि यातायात का दबाव कम रखा जा सके और आम लोगों को असुविधा न हो।
परिस्थितियों के अनुसार बदलेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध
एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि यातायात संबंधी प्रतिबंध स्थायी नहीं होंगे। मौके पर कानून-व्यवस्था और यातायात की स्थिति का आकलन करने के बाद प्रतिबंधों को लागू करने, उनमें बदलाव करने या राहत देने का फैसला लिया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अपडेट पर रखें नजर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक ट्रैफिक पुलिस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्गों और यातायात संबंधी अलर्ट की जांच करते रहें। इससे संभावित जाम और डायवर्जन के कारण होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली पुलिस ने PC में अभिजीत दिपके का VIDEO जारी किया, दादी के निधन पर मदद की पेशकश करते दिखे पुलिसकर्मी
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 2 सेना के जवान पर भी केस