1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गुरुग्राम के सेक्टर-5 में दर्दनाक हादसा, 2 साल की मासूम को बेकाबू कार ने कुचला

गुरुग्राम के सेक्टर-5 में दर्दनाक हादसा, 2 साल की मासूम को बेकाबू कार ने कुचला

साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद ही दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। सेक्टर-5 इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही महज दो साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया।

गुरुग्राम के सेक्टर-5 में दर्दनाक हादसा, 2 साल की मासूम को बेकाबू कार ने कुचला- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरुग्राम के सेक्टर-5 में दर्दनाक हादसा, 2 साल की मासूम को बेकाबू कार ने कुचला

साइबर सिटी के सेक्टर-5 क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने महज़ 2 साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला
गुरुग्राम सेक्टर-5 इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही महज दो साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़ा उसका भाई खुशकिस्मती से बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना गुरुग्राम के सेक्टर-5 की है। रोज की तरह दो साल की मासूम अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बच्चे अपनी ही धुन में मगन थे, तभी वहां से गुजर रही एक अनियंत्रित कार काल बनकर आई। जब तक कोई कुछ समझ पाता या बच्चों को वहां से हटा पाता, बेकाबू कार ने मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए आगे निकल गई। इस खौफनाक हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गनीमत यह रही कि पास में खेल रहे उसके भाई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसकी जान बाल-बाल बच गई। यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मासूम को कुचला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही फरार कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। 

(रिपोर्ट - Gohit Kaushik)