1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Video: स्कूल जा रही बच्ची की हाई स्पीड कार से कुचलकर मौत, लाचार नानी मदद मांगती रही, किसी ने न सुनी

Video: स्कूल जा रही बच्ची की हाई स्पीड कार से कुचलकर मौत, लाचार नानी मदद मांगती रही, किसी ने न सुनी

कार की टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी नानी भी साथ थीं और मदद की गुहार लगा रही थीं। हालांकि, किसी ने भी मदद नहीं की और बच्ची के अस्पताल पहुंचने में देर हो गई।

girl death- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची (बाएं), मृतक नानी (दाएं)

दिल्ली के जनकपुरी में 6 साल की बच्ची की कार से कुचलने के बाद मौत हो गई। दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार में आ रही कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची अपनी अपनी नानी के साथ स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक बेकाबू कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी और बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खून  से लथपथ थी, नानी  मदद मांग रही , लेकिन किसी ने मदद नहीं की। 

यह हादसा 17 फरवरी को सुबह हुआ था। बच्ची अपनी नानी के साथ जा रही थी। घायल हालत में पहले जनकपुरी के माता चानन देवी हॉस्पिटल में ले जाया गया। उसके बाद वहां से उसे मैक्स हॉस्पिटल द्वारका में ले जाया गया। इलाज के दौरान बच्ची की द्वारका में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद बच्ची की बॉडी को परिवार वालों को सुपर्द कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

डीसीपी शरद भास्कर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नानी के बयान पर मामला दर्ज किया गया। यह हादसा 17 फरवरी की सुबह 7:40 पर हुई थी। वह दादी के साथ ई रिक्शा से जा रही थी। टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया और नानी और नातिन दोनों घायल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार को जब्त कर लिया और आरोपी संजीव को हिरासत में ले लिया गया। वह माजरा डबास का रहने वाला है। आगे की छानबीन हो रही है। 

नानी ने बयां किया दर्द

हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की नानी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं अपनी पोती के साथ ई-रिक्शा में बैठी और हम उसके स्कूल जा रहे थे। अचानक, एक तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शा को जोर से टक्कर मार दी। इससे पहले कि मैं समझ पाती कि क्या हुआ, मैं सड़क पर गिर गई। जब मैंने आंखें खोलीं, तो मैं जमीन पर पड़ी थी। मेरी पोती मेरे बगल में पड़ी थी। मेरा हाथ खून से लथपथ था। मैं सदमे और दर्द में थी, लेकिन मैं बस उसके बारे में सोच रही थी। एक कार ड्राइवर वहां खड़ा हमें देख रहा था। मैंने मदद करने और बच्चे को हॉस्पिटल ले जाने की गुजारिश की। मदद करने के बजाय, वह भाग गया। मुझे याद नहीं कि यह वही कार थी, जिसने हमें टक्कर मारी थी।" 

तेज स्पीड में थी कार

बच्ची की मां ने कहा कि हॉस्पिटल के एक स्टाफ मेंबर ने एक्सीडेंट देखा और उन्हें इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोग मौके पर जमा हो गए थे, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि ई-रिक्शा से टकराने वाली कार बहुत तेज स्पीड में थी।

यह भी पढ़ें-

सुबह 8 से 10 और शाम में 5 से 9 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के 20 रास्ते, पढ़िए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

'दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल', दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर AAP का रिएक्शन