1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: CBI ने अपने ही अधिकारी को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते गंवाई साख

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: CBI ने अपने ही अधिकारी को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते गंवाई साख

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करते हुए CBI ने अपने ही एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने कहा है कि मामले की पूरी जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

CBI ने अपने ही एक अधिकारी...- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) CBI ने अपने ही एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

करप्शन के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए CBI ने दिल्ली में तैनात अपने ही इंस्पेक्टर को रिश्वत के एक केस में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 मार्च को दिल्ली में हुई। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक फाल्सवाल है।

क्या है पूरा मामला?

CBI ने यह केस इस आरोप पर दर्ज किया कि CBI में एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने के बदले इंस्पेक्टर ने उस व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी CBI को दी, जिसके बाद एजेंसी ने जांच शुरू की और जरूरी सबूत जुटाए। आरोपी के घर की तलाशी ली गई और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

CBI ने क्या कहा?

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आगे की जांच के लिए आरोपी के दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इससे CBI को और सबूत इकट्ठा करने में मदद मिलेगी। CBI के मुताबिक, यह कदम भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण है और जनता में एजेंसी के प्रति विश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

यह भी पढ़ें-

हरदोई में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, लोन के बदले रिश्वत के मामले में पकड़े गए बीएसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष