1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गोवा में 21 नवंबर से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

गोवा में 21 नवंबर से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

गोवा में 21 नवंबर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्कूल खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य कक्षाओं को खोले जाने के बारे में निर्णय कुछ दिन बाद लिया जाएगा।

<p>10th and 12th schools to be opened in Goa from 21st...- India TV Hindi
Image Source : PTI 10th and 12th schools to be opened in Goa from 21st November Pramod Sawant

पणजी। गोवा में 21 नवंबर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्कूल खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य कक्षाओं को खोले जाने के बारे में निर्णय कुछ दिन बाद लिया जाएगा।

सावंत ने यहां पत्रकारों से कहा, "हमने स्थिति की समीक्षा की और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 21 नवंबर से कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल एसओपी के साथ खोले जाएंगे। निर्णय के बारे में स्कूलों को बता दिया गया है।"यह निर्णय सावंत की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। सावंत ने अपने पास शिक्षा मंत्रालय भी रखा है।

Latest Education News