मिडिल ईस्ट में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कैंसिल का दावा करने वाला झूठा सर्कुलर वायरल, CBSE ने बताई सच्चाई
मिडिल ईस्ट में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कैंसिल का दावा करने वाला सर्कुलर वायरल हो रहा है। हालांकि, सीबीएसई ने इसे फर्जी बताया है।
मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के बीच इस इलाके में CBSE बोर्ड के एग्जाम को लेकर चिंता बनी हुई है कि क्या परीक्षा कैंसिल हो सकती हैं। इस बीच मिडिल ईस्ट में क्लास 10 और 12 के कुछ एग्जाम कैंसिल करने का दावा करने वाला एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। हालांकि, सीबीएसई ने इस वायरल हो रहे सर्कुलर को फेक बताया है। सीबीएसई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल @cbseindia29 से इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया है।
सीबीएसई ने जारी किए नोटिस में बताया है, "स्टूडेंट्स और स्कूलों को बताया जाता है कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) में मौजूदा हालात को देखते हुए, बोर्ड ने यह फैसला किया है कि सोमवार, 02 मार्च 2026 को होने वाली दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी।" आगे कहा गया है, "बोर्ड मंगलवार, 03 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 05 मार्च से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।"
वायरल फेक सर्कुलर में क्या लिखा है?
नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से वायरल फर्जी सर्कुलर में दिए गए विवरण को आप सभी समझ सकते हैं।
- मिडिल ईस्ट रीजन के सभी एग्जामिनेशन सेंटर्स में क्लास-X और क्लास-XII के बचे हुए लैंग्वेज पेपर्स कैंसिल कर दिए गए हैं। इसमें 28.02.2026 के सभी लैंग्वेज पेपर्स शामिल हैं।
- 07 मार्च 2026 को होने वाली क्लास-X की सोशल साइंस (SST) परीक्षा भी मिडिल ईस्ट रीजन के लिए कैंसिल की जाती है।
- इन कैंसल किए गए पेपर्स के लिए मार्क्स एक कंपोजिट इवैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर दिए जाएंगे, जिसमें पूरे एकेडमिक साल में कंटीन्यूअस कॉम्प्रिहेंसिव इवैल्यूएशन, पीरियोडिक टेस्ट, प्री-बोर्ड एग्जाम और रिलेवेंट इंटरनल असेसमेंट शामिल होंगे। सही जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।
- इन सब्जेक्ट्स में फेल न होने की इस स्टडी के पहले कभी नहीं हुए नेचर को देखते हुए, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एवरेज मार्क्स पर आधारित यह इवैल्यूएशन कैंडिडेट के ओवरऑल परसेंटेज और रिजल्ट पर असर डाल सकता है।
स्टूडेंट्स और स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ ऑफिशियल CBSE चैनल से पब्लिश होने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें।
