अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट
27 सितंबर 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर, AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पंजीकरण करने के लिए विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद अपने खाते में लॉग इन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन की समीक्षा करें और जमा करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एएआई का लक्ष्य संगठन में 976 पदों को भरना है। इनमें-
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (वास्तुकला): 11 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): 199 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-विद्युत): 208 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पद
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (सूचना प्रौद्योगिकी): 31 पद
चयन
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में GATE स्कोर शामिल है। केवल वे उम्मीदवार जो सभी प्रकार से योग्य हैं और GATE 2023 या GATE 2024 या GATE 2025 में संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और AAI के पोर्टल पर अपने आवेदन पंजीकृत कर चुके हैं, उन्हें AAI में आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा
Latest Education News