A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AFCAT 2 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; पढ़ें डिटेल

AFCAT 2 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; पढ़ें डिटेल

यर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

भारतीय वायु सेना (IAF) ने आधिकारिक तौर पर एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2025 है। आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा करने की अंतिम तिथि भी 1 जुलाई है। 

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य फ्लाइंग ब्रांच, टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच(तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों) में 284 रिक्तियों को भरना है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

इस भर्ती के लिए इंडियन सिटिजंस ही आवेदन कर सकते हैं। 

एज लिमिट

  • फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए।
  • टेक्निकल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

  • फ्लाइंग ब्रांच: कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक और 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित।
  • टेक्निकल ब्रांच: प्रासंगिक विषयों में इंजीनियरिंग डिग्री में न्यूनतम 60% अंक।
  • ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच: विशिष्ट भूमिका के आधार पर भिन्न होती हैं, स्नातक या स्नातकोत्तर की आवश्यकता होती है।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन > "अभी तक पंजीकृत नहीं हैं? यहां पंजीकरण करें" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान करें।
  • अब कैंडिडेट्स लॉग इन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट करें

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Latest Education News