1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. अग्निवीर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड: अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो ऐसे करें अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड, पढ़ें डिटेल

अग्निवीर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड: अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो ऐसे करें अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड, पढ़ें डिटेल

अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, आज इस खबर के जरिए जानते हैं कि बिना पासवर्ड के कैसे अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दि किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी आ रही है या आप पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान नहीं हों। आज इस खबर के जरिए हम बताएंगे कि अगर पासवर्ड भूल भी गए हैं तो आप अपने प्रवेश पत्र को कैसे प्राप्त कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलता। बहुत से उम्मीदवार अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, जिसके कारण उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड न कर पाने जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है। तो आइए जानते इसके समाधान से अवगत होते हैं।  

  • उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होती है। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो वेबसाइट पर 'पासवर्ड भूल गए' या 'पासवर्ड रीसेट करें' लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर, नया पासवर्ड सेट करने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करें।
  • एक बार जब आप नया पासवर्ड सेट कर लें, तो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फिर से वेबसाइट पर लॉग इन करें। 
  • डाउनलोड करते समय सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरण सही हैं। 
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और उसे परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जाएं।

अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि भारतीय सेना ने अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए थे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें ताकि बाद में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। 

एडमिट कार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी? 

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर

Latest Education News