A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIBE 20 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, किस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन और कब होगा एग्जाम? जान लें जरूरी डिटेल्स

AIBE 20 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, किस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन और कब होगा एग्जाम? जान लें जरूरी डिटेल्स

AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित और जरूरी विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE-20 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार AIBE-20 के लिए 28 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.barcouncilofindia.org पर आवेदन कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। अब सवाल आता है कि इसका कब होगा एग्जाम? आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।

कब होगा एग्जाम?

अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE-20) 30 नवंबर को आयोजित होने वाली है। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद AIBE-20 आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें।
  • अब AIBE-20 आवेदन पत्र को विवरण सहित भरें।
  • इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अब AIBE-20 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में AIBE-20 आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

क्या है आवेदन शुल्क?

इसके लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,560 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों- एससी/एसटी के लिए 2,560 रुपये है। संबंधित  विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। 

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड 

AIBE-20 परीक्षा 2025 के हॉल टिकट 15 नवंबर को जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जाना होगा। 

जरूरी तारीखें

  • पंजीकरण प्रक्रिया शुरू: 29 सितंबर
  • पंजीकरण समाप्ति: 28 अक्टूबर
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर - 29 अक्टूबर
  • पंजीकरण फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर
  • हॉल टिकट जारी: 15 नवंबर
  • परीक्षा तिथि: 30 नवंबर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

GATE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बहुत करीब, डायरेक्ट लिंक से जल्द कर दें अप्लाई

 

Latest Education News