A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIBE 21 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

AIBE 21 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

AIBE 21 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप AIBE 21 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 21 को लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 मई, 2026 है। कैंडिडेट्स को 3 मई, 2026 को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की इजाजत होगी। एग्जाम 7 जून को होगा, जबकि एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।

AIBE 21 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधी लिंक

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- 11 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल 2026
  • एग्जामिनेशन फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख- 1 मई 2026
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की आखिरी तारीख- 3 मई 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 22 मई 2026
  • AIBE XXI एग्जाम की तारीख- 7 जून 2026

इच्छुक कैंडिडेट्स डेडलाइन से ही पहले अप्लाई कर दें, क्योंकि बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया कोई एक्सटेंशन नहीं देगा। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद कोई भी एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं की जाएगी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2026 सेशन 1 रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, आज नहीं कल आएगा परिणाम: सूत्र
NEET UG 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कम से कम किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Latest Education News