A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में 18 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल, जानें अचानक क्यों किया गया अवकाश

इस राज्य में 18 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल, जानें अचानक क्यों किया गया अवकाश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में 18 अक्टूबर तक सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है। आइए इस खबर के जरिए इसके पीछे की वजह जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के शासकीय और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में आठ से 18 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा की है। ‘जाति सर्वेक्षण’ नामक सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण में जुटे शिक्षक इस कार्य को पूरा कर सकें, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। यह सर्वेक्षण मंगलवार को पूरा होना था हालांकि कई जिलों में इस काम में देरी के कारण मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने इसे 10 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला किया। 

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बताया, “कार्य (सर्वेक्षण कार्य) सात अक्टूबर को समाप्त होना था। कुछ जिलों में सर्वेक्षण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन कुछ जिलों में इसमें देरी हो रही है।” उन्होंने बताया, “उदाहरण के लिए कोप्पल जिले में 97 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। उडुपी व दक्षिण कन्नड़ जिलों में क्रमशः 63 और 60 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। पूरे राज्य में सर्वेक्षण हमारी अपेक्षा के अनुरूप पूरा नहीं हुआ है।” 

20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि सर्वेक्षण 18 अक्टूबर तक केवल आठ कार्यदिवसों में पूरा कर लिया जाएगा। मध्यावधि परीक्षाओं में शामिल शिक्षकों को सर्वेक्षण से छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण कार्य के दौरान जान गंवाने वाले तीन कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

कई राज्यों में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर रहा अवकाश

महर्षि वाल्मीकि की जयंती, जो आज यानी 7 अक्टूबर को भारत के विभिन्न राज्यों में मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई राज्य सरकारों ने स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि इस दिन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सहित राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसी तरह, दिल्ली सरकार ने भी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है और 7 अक्टूबर को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

(With PTI Input)

ये भी पढ़ें- RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जान लें यहां

Latest Education News