A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 'छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि,' जैसलमेर और बीकानेर में आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, आदेश जारी

'छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि,' जैसलमेर और बीकानेर में आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, आदेश जारी

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सेना ने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया। ऐसे में जैसलमेर और बीकानेर में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आज अवकाश रहेगा।

जैसलमेर में स्कूल बंद (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : PEXELS जैसलमेर में स्कूल बंद (सांकेतिक फोटो)

भारत ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मिसाइल से हमला नेस्तनाबूद कर दिया है। इसको देखते हुए राजस्थान के जैसलमेर में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसा राम ने बताया, "जैसलमेर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है।" इस फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया। आदेश में साफ कहा गया है, सरकारी हो या प्राइवेट – सभी विद्यालय आज बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रसाशन ने आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है, छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि।

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। पठानकोट में अगले 72 घंटों तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी कर दिए हैं। गुरदासपुर में भी तीन दिनों के लिए सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके लिए अलावा अमृतसर के भी सभी स्कूल, कॉलेज आज बन्द रखे गए हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर के पुंछ में भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आज के लिए यानी 7 मई को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में पुंछ के चीफ एजुकेशन ऑफिसर ने आदेश जारी किया। 

किस टाइम किया ऑपरेशन

बता दें कि भारतीय समय के अनुसार, रात 1 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट के बीच ये हमले किए गए। ये हमले हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल से किया गया। PoK के लोगों के अनुसार, रात में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और इमारतों में आग धधकती दिखी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कहा- 'न्याय हुआ जय हिंद'। भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है, किसी भी पाकिस्तानी सेना के ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

ये भी पढ़ें- 'मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी...,' ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं शुभम द्विवेदी की पत्नी

Latest Education News