A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जोधपुर में आज से अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, आदेश हुआ जारी

जोधपुर में आज से अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, आदेश हुआ जारी

राजस्थान के जोधपुर में आज से अगले आदेश तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में आदेश को जारी कर दिया गया है।

जोधपुर में भी आज से अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद- India TV Hindi
Image Source : PEXELS जोधपुर में भी आज से अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए ले लिया है। इसके पाकिस्तान लगातार एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच राजस्थान के जोधपुर में आज से अगले आदेश तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। आदेश के अनुसार, जोधपुर प्रशासन ने आज से अगले आदेश तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश की घोषणा की है। आदेश को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जारी किया है। 

जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दौरान आयोजित होने वाली परीक्षाओं को भी आगामी आदेशों तक स्थगित किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि समस्त संस्थाप्रधान आदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे नहीं तो आपके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

वहीं, पठानकोट में बीते कल अगले 72 घंटों तक के लिए सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी किए थे। साथ ही गुरदासपुर में भी तीन दिनों के लिए सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिसके आदेश बीते कल ही जारी कर दिए गए थे।

Latest Education News