A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए अधिकतम कितनी होनी चाहिए उम्र? जानें

जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए अधिकतम कितनी होनी चाहिए उम्र? जानें

असम में मत्स्य विभाग के जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बढ़िया खबर है। असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने मत्स्य विभाग के जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर इसके लिएआवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जूनि है, कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा कितनी होनी चाहिए। आइए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।  

पात्रता मानदंड

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने की पात्रता समझ सकते हैं।

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए और असम का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को निवास प्रमाण के रूप में, शैक्षिक उद्देश्यों के लिए असम में जारी वैध स्थायी निवासी प्रमाण पत्र की एक प्रति अपलोड करनी होगी। रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र को निवास के प्रमाण के रूप में माना जाएगा।
  • शैक्षणिक योग्यता:अभ्यर्थी के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग एवं योजना/निर्माण प्रौद्योगिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। डिप्लोमा पाठ्यक्रम नियमित पाठ्यक्रम होना चाहिए। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • एज लिमिट:आवेदन करने वाले को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एपीएससी ने कहा कि एससी/एसटी/ओबीसी/एमओबीसी/बीपीएल/पीडब्ल्यूबीडी के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क छूट का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दावा की गई श्रेणी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित शुल्क के बिना आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा और ऐसी अस्वीकृति के खिलाफ किसी भी प्रतिनिधित्व पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Latest Education News