A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET परीक्षा से पहले NTA ने लॉन्च किया एक प्लेटफॉर्म, कैंडिडेट्स कर सकेंगे शिकायत

NEET परीक्षा से पहले NTA ने लॉन्च किया एक प्लेटफॉर्म, कैंडिडेट्स कर सकेंगे शिकायत

नीट यूजी के आयोजन में चंद दिन ही बचे हैं। इस बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा के बारे में संदिग्ध दावों की रिपोर्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया ह, जिसपर अभ्यर्थी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दे सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आगामी NEET UG 2025 परीक्षा से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए कैंडिडेट्स नीट यूजी 2025 परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकेंगे। इसकी सहायता से कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सीधे एजेंसी को दे सकता है। यह पहल सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा और वास्तविक उम्मीदवारों के हितों की रक्षा करना है। बता दें कि नीट परीक्षा का आयोजन 4 मई को होना तय है। 

कब तक कर सकते हैं रिपोर्ट 

उम्मीदवार 4 मई 2025 को शाम 5 बजे तक प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदिग्ध दावों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

संदिग्ध दावों की लिस्ट

  • अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट जो NEET UG 2025 के पेपर तक पहुंच का दावा करते हैं।
  • ऐसे व्यक्ति जो NEET परीक्षा की सामग्री तक पहुच का झूठा दावा करते हैं।
  • एनटीए या सरकारी अधिकारी होने का दिखावा करने वाले प्रतिरूपणकर्ता।

Direct link

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को होना है। हम कह सकते हैं कि परीक्षा में बस चंद दिनों का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 4 मई को जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- 

मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये है देश का टॉप कॉलेज

Latest Education News