बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक खबर है। कल यानी 2 फरवरी 2026 से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल के लिए स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर कितने बजे रिपोर्ट करना होगा, एग्जाम सेंटर के गेट कब खुलेंगे और कब बंद होंगे? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
क्या है रिपोर्टिंग टाइम और कितने बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्र के गेट?
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा (पहली और दूसरी शिफ्ट) में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक एग्जाम सेंटर में प्रवेश मिलेगा।
- पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
- पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को दोपहर 1.30 बजे तक एंट्री मिलेगा।
- परीक्षा केंद्र पर एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश शुरू हो जाएगा। हम कह सकते हैं कि पहली शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 8.30 बजे शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर एक बजे से शुरू हो जाएगा
- लेट से पहुंचने पर स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं मिलेगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे।
एडमिट कार्ड
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा दिवस पर छात्र अपने साथ एडमिट कार्ड को अवश्य ले जाएं।
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। नवीनतम अपडेटे के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
क्या है 'ऑरेंज इकोनॉमी' जिसका बजट में हुआ जिक्र? लाखों रोजगार पैदा होने का अनुमान
Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर के लिए वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, इतने लाख करोड़ के बजट का ऐलान
Latest Education News