A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

20 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

अगर आप भी 20 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। 20 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टबल भर्ती परीक्षा कई दिवसों में आयोजित होगी और प्रत्येक दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाएंगे।

सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम आदि जानकारी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंट आउट लेना होगा। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां, उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Latest Education News