पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4361 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने के लिए एलिजिबिलिटी
- इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- इसके अतिरिक्त उनके पास विज्ञापन प्रकाशित होने से एक वर्ष पूर्व हल्के मोटर वाहन या भारी मोटर वाहन चलाने की योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदकों की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, लेकिन आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण के पात्र होंगे।
क्या है चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। हालाँकि, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतिम मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी, और शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अर्हक होगी।
कितना है आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹180 और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹675 है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
Latest Education News