बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'माई अकाउंट' पर क्लिक करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा।
- अब कैंडिड्ट्स लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
कब होगी परीक्षा
बता दें कि बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को 150 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।
कितने पदों को भरा जाएगा
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 1298 पदों को भरा जाएगा।
नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News